➡️ जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने भैंसदेही क्षेत्र में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश जायसवाल ने जनपद पंचायत भैंसदेही क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत भैंसदेही के कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने ग्राम बालनेर की ग्राम पंचायत विजयग्राम में स्टॉप डेम में कड़ी शटर लगाने के कार्य का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम बोथिया में स्टॉप डेम कड़ी शटर कार्य एवं बोरी बंधान कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य की प्रगति तथा गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।
सीईओ श्री जायसवाल ने ग्राम पंचायत झल्लार में बोरी बंधान कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही झल्लार में डैम में कड़ी शटर लगाने के कार्य का अवलोकन कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
1 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026