पूरनपुर: शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर बंद होने के बावजूद पटरी पर फंसे बाइक सवार, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान दोनों बैरियर के बीच बाइक सवार खड़े नजर आए। इस दौरान ट्रेन उनके पीछे से गुजरती दिखाई दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।