चरखी दादरी जिले के गांव मालकोष निवासी महिला ने रोहतक जिला निवासी अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। उसने चरखी दादरी एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिसके आधार पर पुलिस ने बीती रात पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।