डुमरा: सदर अस्पताल में अनोखा मामला: युवक खड़े-खड़े सो जाता है, डॉ. मुकेश सिंह ने नार्कोलेप्सी की आशंका जताई
सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में शुक्रवार को एक ऐसा मरीज पहुंचा, जिसे देखकर अस्पताल कर्मी और अन्य मरीज भी हैरान रह गए। युवक बार-बार खड़े-खड़े ही सो जाता था। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसकी इस स्थिति को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया