रिंकू सिँह रही की वापसी की मांग
उरई (जालौन)। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के समर्थन में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने जालौन रोड से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर राही की जालौन में पुनः तैनाती की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रिंकू सिंह राही ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई थी। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन मामलों की जांच राही कर रहे थे, उन्हें आगे बढ़ाया जाए तथा दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा आईएएस रिंकू सिंह राही पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, यदि आरोप निराधार पाए जाएं तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने तथा उनके द्वारा शुरू की गई जनसमस्या समाधान प्रणाली को दोबारा लागू किए जाने की भी मांग उठाई गई।
Jalaun, Jalaun | Jul 11, 2026