श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।