रफीगंज: रफीगंज गोह पथ के भाम तिनेरी मोड़ पर मोटरसाइकिल का नियंत्रण खोने से एक युवक घायल, किया गया रेफर
रफीगंज गोह पथ के भाम तिनेरी मोड़ के बीच मोटरसाइकिल का नियंत्रण खो देने के कारण शुक्रवार अपराह्न 4 बजे सिहुली खैरा गांव के धनेश यादव के पुत्र रंजन कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को CHC रफीगंज में लाया ।जहां डॉक्टर सुबोध कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की हालत ज्यादा खराब होने के कारण बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया।