फुलवरिया: गणेश डूमर पंचायत में छठ महापर्व को लेकर घाटो की साफ सफाई का काम शुरू, मुखिया की देखरेख में रंग रोगन का काम संपन्न
फुलवरिया प्रखंड के गणेश डूमर पंचायत में दीपावली पर्व के समापन पश्चात लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू होने वाला है। जिसको लेकर छठ घाटों की साफ सफाई युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। पंचायत के मुखिया दिलीप बैठा द्वारा घाटों के पास मौजूद छठ प्रतिमाओं का रंग रोगन का कार्य अपनी देखरेख में कराया जा रहा है। मंगलवार की सुबह 9:00 बजे मुखिया ने इसकी जानकारी दी।