नासरीगंज: नासरीगंज क्षेत्र में अवैध खनन-परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर अधिकारियों ने बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया
डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम अनिल बसाक और एसडीपीओ कुमार संजय ने बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में बालु के अवैध खनन-परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर विभिन्न बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहन मिलने पर संबंधित घाट संचालकों के खिलाफ भी कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।