नासरीगंज: नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन
नासरीगंज नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमुख्य पार्षद कलावती देवी ने की। समारोह में महिला सफाई कर्मी सुलेखा देवी और मीना देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।