नासरीगंज: प्रखंड क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजयमान हो उठा शिवालय, महा शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को पूरे नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र में परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रखण्ड क्षेत्र में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवरात्रि की धूम रही। शहर के व ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रसिद्ध शिव मंदिर में भव्य तैयारी की गई थी। फूलों व रंग-बिरंगे लाइटों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया था।