संडीला: सण्डीला में सर्विस रोड पर वाहन खड़े होने से लग रहा है जाम, लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Sandila, Hardoi | May 10, 2026 सण्डीला में सर्विस रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे खड़े ट्रक, ई-रिक्शा और अन्य वाहन राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खासकर स्कूल और कार्यालय समय में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।