हलसी: सेठना गांव से हलसी थाना की पुलिस ने 16.875 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
हलसी पुलिस ने सेठना गांव से 41 बोतल में कुल 16.875 लीटर विदेशी शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले रामस्वरूप महतो के पुत्र अजीत महतो उर्फ सालो उर्फ शलेंद्र महतों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार अपराह्न 2 बजे हलसी थाना से शराब तस्कर को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. बुधवार अपराह्न 7:45 बजे कार्रवाई हुई. हलसी थाना में कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया है.