#सैन्य_सम्मान_साथ_बीएसएफ_जवान_को_अंतिम_विदाई
#बृजनगर_______
गांव आरसी निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान चरण सिंह गुर्जर (37 वर्ष) पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव आरसी में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाईशहीद जवान चरण सिंह गुर्जर (पुत्र राजाराम गुर्जर) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मथुरा से आई बीएसएफ की 16वीं बटालियन के इंस्पेक्टर साहब सिंह के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम सलामी दी। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव देह को देखकर हर किसी की आंखें छलक आईं।बड़े बेटे ने दी मुखाग्निजवान चरण सिंह के पार्थिव देह को उनके बड़े बेटे ने ग्रामीण परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, चरण सिंह का नाम रहेगा के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजू।दइस दुखद अवसर पर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए कई गणमान्य लोग पहुंचे। इनमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के छोटे पुत्र मनु बेढ़म, एडीएम (ADDM) दुर्गाप्रसाद मीणा, तहसीलदार कमलचंद शर्मा,ईओ हरिओम गुर्जर, परसराम गुर्जर, रामावतार मित्तल और विक्रम गुर्जर सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।