बोध गया: प्रो. दिलीप केसरी बने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. एसपी शाही हटाए गए, बिहार लोकभवन ने जारी की अधिसूचना
Bodh Gaya, Gaya | May 21, 2026 मगध विश्वविद्यालय बोधगया के प्रभारी कुलपति प्रो एसपी शाही को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति के निर्देश पर राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की ओर से जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से सारे दायित्वों से मुक्त कर दिया है।मगध विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रो दिलीप केसरी को कुलपति का प्रभार सौंपा गया है।