भीलवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, 3 डिटेन:दो पक्ष आमने-सामने हुए, 2 गाड़ी जब्त; 2 खाली खोल बरामद
.
.
भीलवाड़ा। मांडल थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मांगीलाल जाट की जमीन के पास सोहन वैष्णव की ओर से फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर मांडल थाने के एएसआई देवी लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई में दो वाहन जब्त किए और तीन लोगों को डिटेन किया है। इनमें सोहन वैष्णव, उसका गनमैन और मयंक पुत्र सोहन वैष्णव शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से कारतूस के दो खाली खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस फायरिंग के कारणों और घटना में गोली चलाने वाले व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
#BhilwaraNews
#BhilwaraPolice
#jaivardhannews