संभल: पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग पुलिस लाइन बहजोई में हुई, 20 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया
संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें पति-पत्नी के मध्य आपसी विवादों को काउंसलर द्वारा सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया। जिसमें 74 पत्रावलियों को सुनकर 20 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।