चैनपुर: पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले में रोड सेफ्टी व एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला, चैनपुर में भी कार्रवाई
पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पूरे जिले में सोमवार शाम से रात तक रोड सेफ्टी और एंटी क्राइम चेकिंग हुई। मेदिनीनगर शहर, चौनपुर, सदर, पांकी, पड़वा, सतबरवा के इलाके में कार्रवाई की गयी। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रशांत कुमार, चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।