जगदलपुर: मामूली विवाद में नशे में धुत युवक ने बिहार से आए व्यक्ति का सिर फोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
बीती रात नगर के बस स्टैंड दारू भट्टी के सामने नशे में धुत्त युवक युवती ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हाथ में पहने कड़े के प्रहार से व्यक्ति का सिर फट गया है। रविवार दोपहर में बजे बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एनएमडीसी का एक कर्मचारी बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक स्कूटी पर सवार 19-20 साल के युवक-युवती तेज रफ्तार और लहराते हुए वहां पहुंचे ।