शाजापुर: सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी और विधायक अरुण भीमावद ने हनोती में नवनिर्मित गौशाला का किया शुभारंभ
शाजापुर हनोती में नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी और विधायक अरुण भीमावद द्वारा किया गया। गौशाला के शुभारंभ के दौरान सांसद सोलंकी ने गौसंवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय हमारी सांस्कृतिक धरोहर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस गौशाला के माध्यम से न केवल गायों की सुरक्षा होगी, बल्कि किसानों को भी लाभ मिलेगा।