घुवारा: भगवा थाना के थाना प्रभारी बदले गए, सुरभि शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी
छतरपुर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी अगम जैन ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत भगवा थाना प्रभारी बदले गए हैं, जहां निरीक्षक सुरभि शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को को एसपी कार्यालय अटैच किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली है।