Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का बड़ा प्रहार एनडीए सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं एवं अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने, भरमाने और बरगलाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे गैर-जरूरी मुद्दों को तरजीह दे रही है। आख़िरकार जनता को इन मुद्दों से क्या हासिल होगा? बिहार के Cheap Minister एनडीए के किसी भी ऐरा-गैरा नत्थू खेरा तथा अयोग्य, अक्षम, कुपात्र, भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सरकारी खर्च पर उच्च कोटि की सुरक्षा श्रेणी, मंत्रिस्तरीय आवास और सुविधाएं बिना किसी मानक के रेवड़ी की तरह बांट रहे है। परिभाषित नियमों की अवहेलना कर अनुपयुक्त लोगों को सुरक्षा और आवास से उपकृत करने में इस भ्रष्ट और भ्रमित सरकार का कोई निश्चित पैमाना व मापदंड नहीं है। #RJD #rjdnews #Todays_24_Crime_News #tejshwiyadavnews #TejashwiYadav #RjdBihar बिहार का खजाना खाली है। कर्मचारी-व्यापारी, किसान-नौजवान, मजदूर, छात्र-शिक्षक सभी वर्ग त्राहिमाम कर रहे है। बिहार की दिशाहीन सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, गरीबी, बेरोजगारी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। शिक्षा-स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था बदहाल है। आपराधिक, घृणित, दूषित, संकीर्ण मानसिकता के अवसाद ग्रस्त नौसिखिए लोगों के हाथ में लोकतांत्रिक रूप से समृद्ध बिहार जैसे प्रदेश की बागड़ोर होना, किसी आपदा से कम नहीं है।

Patna Rural, Patna | Jun 10, 2026

MORE NEWS