लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने दो महिला शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल के बाद भेजा जेल
उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गिरफ्तार दो महिला शराब कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव से इसी गांव के रहनेवाले महेंद्र चौधरी की पत्नी को16लीटर एवं चानन थाना क्षेत्र के मानपुर गांव से इसी गांव के रहनेवाले सूरज मांझी की पत्नी को 5लीटर शराब के साथ गिरफ्तारकर जेल भेजा