लखीसराय: जिला नियोजन कार्यालय में जॉब कैंप का हुआ आयोजन, 20 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र
जिला मुख्यालय स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में जॉब कैंप का आयोजन किया गया। चेतन इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि एवं नियोजन कार्यालय के कर्मियों के देखरेख में जॉब कैंप आयोजित की गई।जॉब कैंप में 20अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर इन लोगों को स्थानीय जिला के साथ जमुई शेखपुरा नवादा एवं बेगूसराय में कार्य करने के लिए तैनात किया जाएगा।