लखीसराय: शहर के शहीद द्वार के समीप आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया सड़क जाम।
सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर और कोटा के भीतर कोटा लागू करने के फैसले के विरोध में दलित आदिवासी संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है ।जिसका असर लखीसराय में भी दिख रहा है ।शहर स्थित शहीद द्वार के समीप आरक्षण बचाओ संगत मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।