लखीसराय: बहुजन समाज ने हलसी अंबेडकर चौक पर भारत बंद को लेकर किया सड़क जाम
हलसी अंबेडकर चौक पर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ अभियान के तहत बहुजन समाज ने भारत बंद का आह्वान किया। जहां बंद के दौरान वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। वहीं सड़क पर प्रदर्शनकारियों में बहुजन समाज के साथ साथ कई संगठनों के लोग मौजूद रहे। नेता गोरेलाल पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति आरक्षण में छेड़ छाड़ महंगा पड़ेगा।