वारासिवनी: खैरलांजी में करंट से भालू की मौत के बाद शव के टुकड़े कर कुएं में फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं।
खैरलांजी वन परिक्षेत्र में भालू की निर्मम हत्या मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए अवैध करंट की चपेट में आने से भालू की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और कथित तांत्रिक उद्देश्य से भालू का कलेजा व नाखून निकालने का प्रयास कर शव के टुकड़े कर कुएं में फेंक दिए वन विभाग ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है