समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 जून 2026
आज दिनांक 17 जून 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा डुमरांव एवं सिमरी प्रखंड आयोजित प्रखंड सह जन कल्याण सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड सह जन कल्याण सहयोग शिविर में आमलोगों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया।
प्रखंडों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
प्रखंड सह जन कल्याण सहयोग शिविर का आयोजन जिले भर के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून 2026 को कार्यक्रम निर्धारित है।
शिविर के उद्देश्य:-
केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।
योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं e-KYC जैसी सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के अतिरिक्त पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा।
इसी क्रम में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी प्रखंड सह जन कल्याण सहयोग शिविर का अनुश्रवण किया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
36 views | Buxar, Bihar | Jun 17, 2026