चकरनगर: पंचनद संगम पर स्थापित कालेश्वर मंदिर पर पहुंचे डीएम, स्थिति का लिया जायजा
चकरनगर:सावन के पहले सोमवार को लेकर पंचनद संगम पर स्थापित कालेश्वर मन्दिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने संभावना को देखते हुए रविवार दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पहुंचकर स्तिथि का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम रोहित कुमार मौर्य व तहसीलदार विंष्णुदत्त मिश्र को सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।