मेरठ में महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा!
मेरठ सरधना में ईख के खेत से मिली महिला की लाश की पहचान शीबा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शीबा की हत्या उसके प्रेमी सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर की।
देहरादून ले जाने की बात कहकर शीबा को कार में बैठाया गया। रास्ते में विवाद हुआ और पुलिस के अनुसार सादिक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ईंट से वार किए गए और शव को ईख के खेत में फेंक दिया गया।
पुलिस ने सादिक की मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई शादाब को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सादिक और उसका भाई आबिद अभी फरार हैं।
❓ लेकिन इस हत्या के पीछे असली वजह क्या थी?
देखिए पूरी कहानी…
#Meerut #Sarधना #MeerutNews #CrimeNews #MurderCase #UPNews #BreakingNews #CrimeFiles #Nawedkkhan Part 9
Meerut, Meerut | Aug 23, 2026