हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, ट्रैक्टर शोरूम संचालक की चाकू मारकर हत्या
उज्जैन। जिला पंचायत के पास हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान ट्रैक्टर शोरूम संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले में माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद क्षेत्र में उनका जुलूस भी निकाला। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर मामूली कहासुनी किस तरह जानलेवा हमले में बदल गई। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
देखिए उज्जैन से पूरी खबर...
#UjjainNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #UjjainPolice #BreakingNews #Ujjain #MadhyaPradesh #MadhavNagarPolice