कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर डिवाइडर पार करते ट्रकों का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम के बीच ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मिले वीडियो में कोईलवर थाना क्षेत्र में ट्रकों को सरेआम डिवाइडर पार करते देखा गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जाम से बचने के लिए चालक गलत दिशा में वाहन निकल रहे हैं। जो कभी भी हादसा हो सकता है।