कैरो: मिलेट खेती को मिलेगा बढ़ावा, लोहरदगा में किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण का शुभारंभ, प्रति एकड़ ₹3,000 की सहायता।
झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 बजे लोहरदगा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) परिसर में आयोजित विशेष कैंप के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, लोहरदगा तथा जिला प्रबंधक, प्रज्ञा केंद्र, लोहरदगा ने किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ ले