प्रतापगढ़: मौली तिनपेड़वा में मारपीट का वीडियो वायरल, सपा मुखिया अखिलेश के ट्वीट के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
कुंडा के मौली तिन पेड़वा गांव में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 'PDA' के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बुधवार शाम 8 बजे जवाब देते हुए बताया कि तिन पेडवा निवासी पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।