होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में पेसा मोबिलाइजरों ने सेवा बहाली की मांग के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
JAYS के नेतृत्व में पेसा मोबिलाइजरों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पंचायत राज संचालनालय द्वारा 5254 पेसा मोबिलाइजरों को सेवामुक्त किए जाने का विरोध करते हुए आदेश निरस्त कर पुनः बहाली की मांग की।संगठन ने कहा कि पेसा मोबिलाइजर आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे थे।