कालपी: मोहल्ला हरीगंज में महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kalpi, Jalaun | Feb 28, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी 37 वर्षीय रुक्मणी ने शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया गया कि मृतिका का पति मूंगफली का ठेला लगाकर धारण करता है, और उसकी पत्नी रुक्मणी काफी समय से बीमार चल रही थी और मानसिक रूप से उसकी स्थिति भी ठीक नहीं थी, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।