कालपी: मोहल्ला कागजीपुरा में चोरों ने घर के ताले तोड़कर कैश और जेवरात की चोरी की, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Feb 27, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर घर में रखा कैश और जेवरात पर हाथ साफ करते हुए चोरी कर लिया, वही जब मकान मालिक गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर पहुंचा, तब उसे चोरी की जानकारी हुई और उसने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।