ठीकरी: चकेरी से ठीकरी मार्ग पर रोड किनारे लगी जाली हुई क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों को दुर्घटना का डर
ठीकरी चकेरी रोड किनारे ग्राम चकेरी के ग्रामीणों ने बताया है कि उनके घरों के सामने सुरक्षा की दृष्टि से रोड निर्माण के समय लोहे की जालियां लगाई गई थी वह धीरे-धीरे कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है लोगों द्वारा इसे तत्काल प्रभाव से रिपेयरिंग कर दुरूस्त करवाने की मांग की जा रही है।ताकि भविष्य में कोई बड़ी जनहानि ना हो सके।