लखीसराय: बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत
बड़हिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पाते ही बड़हिया रेल पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु शनिवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया रेफरल अस्पताल के समीप रहनेवाले मनोज कुमार बबलू के रूप में की गई।