जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में ABVP द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
शुक्रवार को शाम 5 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई पर संगोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ABVP जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि एक ऐसा देश जिसने वीरता की अनेक रानियों को देखा, लेकिन देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत अद्वितीय है, क्योंकि उन्होंने 30 वर्षों तक शासन किया।