चांदपुर: चांदपुर के गांव अलावलपुर के GREF सैनिक मुकेश कुमार का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
चांदपुर क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी मुकेश कुमार जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में तैनात थे ।उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। चांदपुर पुलिस द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने भी पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।