बेगूसराय संग्रहालय में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को संग्रहालय की कार्यप्रणाली, पुरातात्त्विक धरोहरों के संरक्षण, अभिलेखीकरण एवं संग्रह प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह-सहायक संग्रहालयाध्यक्ष ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनके ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए संग्रहालय प्रबंधन एवं विरासत संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने की बात कही।
@iprdbihar
@artandculturebihar
#begusarai