भानपुरा: तेजा दशमी पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने किए तेजाजी महाराज के दर्शन
लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के पावन पर्व तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम गोविंदखेड़ा में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवीलाल जी धाकड़ ने ग्राम में विराजित वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने वीर तेजाजी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी के मंगल की कामना की।