रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने शारदा बिगहा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रफीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के शारदा बिगहा गांव में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों में शारदा बिगहा निवासी लाल बहादुर यादव एवं कामदेव यादव शामिल हैं। शनिवार सुबह 10:30 में मिली जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में दोनों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।