भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार नीरज गुप्ता ने रखी अपनी बात, हल्का समाना से भाजपा टिकट की उम्मीदवारी कर रहे नीरज गुप्ता ने राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं यदि पार्टी किसी अन्य उम्मीदवार को मौका देती है, तो वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए उसके साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
नीरज गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 58 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और परिवार शुरू से ही पार्टी की विचारधारा के साथ खड़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से हल्का समाना में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नेतृत्व योग्य कार्यकर्ताओं को सम्मान देगा और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे।
देखिए राष्ट्रीय कदम न्यूज़ के साथ नीरज गुप्ता की पूरी खास बातचीत और जानिए समाना की राजनीति पर उनकी बेबाक राय।
#Samana #BJP #NeerajGupta #PunjabPolitics #Election2027 #हल्का_समाना #भाजपा