कोडरमा: जब रेडियो पर गूंजता था झुमरी तिलैया, फरमाइशी गीतों के शौक की अनोखी कहानी, रेडियो से देश भर में मशहूर हुआ था झुमरी तिलैया
रेडियो के स्वर्णिम दौर में झुमरी तिलैया का नाम फरमाइशी गीतों के जरिए देशभर में गूंजता रहा। गांधी स्कूल रोड निवासी माइका कारोबारी रामेश्वर प्रसाद वर्णवाल प्रतिदिन 20–25 पोस्टकार्ड रेडियो स्टेशनों को भेजते थे। 1960 से 1990 तक उनका नाम नियमित रूप से प्रसारित होता रहा। उनके जुनून ने शहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।