कोडरमा: RPF कोडरमा ने ऑपरेशन सतर्क के तहत देशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
RPF कोडरमा पुलिस की टास्क टीम ने गाड़ी सं. 13553 अप आसनसोल-वाराणसी पैसेन्जर में गझंडी-गुरपा स्टेशन के पास 55 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की। इस मामले में राजेश पासवान (32) और राकेश कुमार (28) को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया। आरोपीयों ने शराब बिहार में बेचकर लाभ कमाने की बात कबूल की। कुल कीमत 5,500 रुपये आंकी गई।