लातेहार: लातेहार रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे पुल पर अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे की फायरिंग
लातेहार रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल कार्य पर अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर 3:00 किया फायरिंग। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि दो नकाबपोश लोग बाइक से पुल निर्माण कार्य स्थल पहुंचे और दो से तीन हवाई फायरिंग कर के फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही लातेहार थाना पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।