लातेहार: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल से जन जागरूकता रैली निकाली गई, कई लोग शामिल हुए
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सदर अस्पताल प्रांगण से जन जागरूकता रैली निकाली गई।मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह एवं एसीएमओ डॉक्टर शोभना टोपनो ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।