बलरामपुर: माध्यमिक शिक्षा द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम ने बच्चों के मॉडल का किया अवलोकन
इंस्पायर मानक एवं माध्यमिक शिक्षा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि डीएम पवन अग्रवाल में उपस्थिति राजकीय पुस्तकालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम पवन अग्रवाल का डीआईओएस मृदुल आनंद ने पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। डीएम ने छात्रों के विज्ञान मॉडल का अवलोकन कर उत्साहवर्धन किया।